तारिक रहमान के शपथ-ग्रहण समारोह में भारत की ओर से शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पड़ोसी देश का दौरा कर सकते हैं। तारिक रहमान 17 फरवरी (मंगलवार) को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।