inshorts

तुर्कमेनिस्तान की राजधानी में चलती हैं सफेद रंग की कारें, चाहकर भी दूसरे रंग की नहीं खरीद सकते

तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में सफेद/सफेद जैसे हल्के रंगों की गाड़ियों के अलावा अगर कोई और रंग की गाड़ी सड़कों पर दिख जाए तो उसे ज़ब्त कर लिया जाता है। बकौल रिपोर्ट्स, यह नियम 2018 में लागू हुआ था क्योंकि तात्कालिक राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्दीमुखामेदोव को सफेद रंग पसंद था। यहां इमारतें और सरकारी संरचनाएं भी सफेद रंग में हैं।