तमिलनाडु के तिरुचेंदूर स्थित सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 20 नवंबर को एक दिन में 100 से अधिक विवाह संपन्न हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और मंदिर परिसर व शणमुगा विलास मंडपम में जोड़ों ने परिवार व दोस्तों संग तस्वीरें खिंचवाईं। हजारों श्रद्धालुओं ने समुद्र और 'नाझिकिनारू' झरने में डुबकी लगाकर भगवान मुरुगन के दर्शन किए।