अजमेर (राजस्थान) की तीर्थ नगरी पुष्कर में एक होटल के टॉयलेट में करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया। सामने आए वीडियो में कोबरा कमोड में फन उठाकर फुंकार मारता दिखा। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जिसके बाद होटल स्टाफ व पर्यटकों को राहत मिली।