त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या का आरोपी नेपाल हुआ फरार, प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू

देहरादून (उत्तराखंड) में नस्लीय टिप्पणी के बाद त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या का मुख्य आरोपी यज्ञराज नेपाल भाग गया है। देहरादून पुलिस ने बताया कि आरोपी को वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एंजेल के परिवार के मुताबिक, हमलावरों ने एंजेल व उनके भाई को 'चीनी' और 'मोमो' कहकर बुलाया था।

Load More