त्रिपुरा में 3 बांग्लादेशी नागरिकों की हुई मौत, विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया
त्रिपुरा में 3 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत के मामले में विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि तीनों नागरिक तस्कर थे और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुस आए थे। बकौल मंत्रालय, तस्करों ने एक गांव से मवेशी चुराने की कोशिश की थी व उन्होंने एक ग्रामीण की हत्या की थी।