तिरुपति मंदिर में गैर हिंदू परंपराओं के पालन के लिए कर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड ने कथित तौर पर 18 कर्मचारियों पर गैर हिंदू परंपराओं का पालन करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इसके तहत कर्मचारियों को सरकारी विभागों में स्थानांतरित किए जाने या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम (वीआरएस) लेने का विकल्प दिया गया है। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि कोई भी विकल्प न चुनने पर सख्त कार्रवाई होगी।