तिरुपति मंदिर में नहीं जाता हमारा घी: लड्डू विवाद के बाद अमूल

तिरुपति मंदिर के लड्डू विवाद के बीच अमूल ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि मंदिर में कंपनी का घी सप्लाई नहीं होता है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में मंदिर में अमूल घी सप्लाई होने की बात की जा रही थी जिसे अमूल ने नकार दिया। कंपनी के मुताबिक, अमूल घी कंपनी की आईएसओ ​सर्टिफाइड फैसिलिटीज़ में बनाया जाता है।