तिरुपति मंदिर में 3 तरह के लड्डू बनते हैं जिनमें से 'आस्थानम' सिर्फ विशेष उत्सवों के दौरान तैयार होता है जबकि 'कल्याणोत्सवम' अर्जित सेवा में भाग लेने वाले भक्तों को दिया जाता है और 'प्रोक्तम' दर्शनार्थियों को मिलता है। मंदिर में रोज़ाना करीब 3 लाख लड्डू बनाए-बांटे जाते हैं और इनकी बिक्री से लगभग ₹500 करोड़/वर्ष की कमाई होती है।