तिरुमाला मंदिर को दान में मिले 121 किलो सोने का वीडियो आया सामने, ट्रे में रखे दिखे गहने
चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका ने गुरुवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलो सोना दान किया है जिसकी कीमत करीब ₹208 करोड़ बताई जा रही है। सामने आए एक वीडियो में श्रद्धालु पायल और हार समेत खासतौर पर तैयार किए गए सोने के आभूषणों को ट्रे में रखकर मंदिर ले जाते दिख रहे हैं।