तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ता है 45 तरह का प्रसाद, काली मिर्च का होता है खास इस्तेमाल

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को रोज़ 45 तरह के प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। इनमें 20 प्रकार के अन्न प्रसाद और बाकी आटे से बने पकवान शामिल हैं। सुबह/दोपहर/रात को अलग-अलग भोग लगता है। खास बात है कि प्रसाद में सूखी और हरी मिर्च की जगह काली मिर्च इस्तेमाल की जाती है। प्रसाद वैखानस आगम शास्त्र के अनुसार बनाया जाता है।