वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले भारतीय विराट कोहली का अनोखा रिकॉर्ड सामने आया है। त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) में उन्होंने अब तक 2 वनडे मैचों में 199 रन बनाए और एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। 2018 में उन्होंने 33* और 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 166* रनों की पारी खेली। पहला वनडे 27 सितंबर को यहीं खेला जाएगा।