तिरुवनंतपुरम में पानी की किल्लत के कारण बंद करने पड़े स्कूल-कॉलेज

तिरुवनंतपुरम (केरल) में पानी की किल्लत के कारण सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल व कॉलेज) में छुट्टी की घोषणा कर दी गई। इसके अलावा सोमवार को स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, केरल जल प्राधिकरण द्वारा शहर के 40 वॉर्डों में पेयजल की आपूर्ति पिछले 4 दिनों से बाधित है।

Load More