तेलंगाना के शख्स की अमेरिका में हुई मौत, परिजन ने शव लाने के लिए मदद की लगाई गुहार
तेलंगाना के हनमकोंडा ज़िले के रहने वाले राजेश नामक 32 वर्षीय शख्स की अमेरिका में मौत हो गई है। राजेश के परिवार के सदस्यों ने शनिवार को केंद्र व तेलंगाना सरकार से उसके शव को वापस घर लाने में मदद करने की गुहार लगाई है। राजेश की मौत कैसे हुई इसका अभी पता नहीं चल पाया है।