तेलंगाना के शख्स ने बनाया अनोखा स्टोव, वाहनों में उपयोग हुए तेल से जलेगा 7 दिन
'न्यूज़18' की रिपोर्ट के मुताबिक, पेद्दापल्ली (तेलंगाना) के प्रदीप कुमार नामक शख्स ने गैस और बिजली के बढ़ते दामों को देखते हुए एक अनोखा स्टोव बनाया है जिसे जलाने के लिए इनकी ज़रूरत नहीं पड़ती। यह स्टोव वाहनों में इस्तेमाल किए गए तेल (इंजन ऑयल) से जलता है और सिर्फ एक लीटर तेल से यह स्टोव 7 दिन तक जलेगा।