17 वर्षीय महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर 17-वर्षीय नंदिनी ने तेलंगाना में अपके मामा के घर कथित तौर पर आत्महत्या की है। परिवार ने अनिल और कृष्णा नामक दो युवकों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर नंदिनी का फोन ज़ब्त किया है।