inshorts

तेलंगाना में BJP सांसद ने शख्स को मारा थप्पड़, कार्यकर्ताओं ने भी कर दी पिटाई

तेलंगाना के मल्काजगिरी से बीजेपी सांसद ईटेला राजेंद्र ने एक शख्स को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद सांसद के साथ मौजूद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी उस शख्स की पिटाई कर दी। घटना का एक वीडियो सामने आया है। सांसद ने लोगों की ज़मीन कब्ज़ा कर दलाली करने का आरोप लगाते हुए शख्स को थप्पड़ मारा था।