तेलंगाना में अंतरजातीय शादी करने पर दलित युवक की हुई हत्या, ससुरालवालों पर केस दर्ज

सूर्यापेट (तेलंगाना) में 30-वर्षीय दलित व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसके ससुर, 2 साले समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, मृतक के पिता ने अंतरजातीय विवाह करने पर हत्या की आशंका जताई है। मृतक आरोपी का दोस्त था और उसके विरोध के बावजूद उसने 6 महीने पहले आरोपी की बहन से शादी की थी।