तेलंगाना के महबूबाबाद में ज़िंदा मछलियों से भरा एक मिनी ट्रक सड़क पर पलट गया जिसके बाद सड़क पर बिखरी मछलियों को लोग लूटने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना में एक शख्स घायल हुआ था लेकिन लोग उसकी मदद करने के बजाय मछली लूटने में लग गए। सोशल मीडिया यूज़र्स ने मामले की निंदा की है।