तेलंगाना में बेटिंग ऐप के प्रचार के आरोप में 11 इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ केस दर्ज

हैदराबाद (तेलंगाना) में पुलिस ने बेटिंग ऐप का प्रचार करने के आरोप में 11 यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ कथित तौर पर ऑनलाइन बेटिंग ऐप के प्रचार की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।