inshorts

तेलंगाना में सुरंग के अंदर फंसे 4 मज़दूरों का पता लग गया है, बचने की संभावना 1%: मंत्री

तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा कि श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग के ढहने से अंदर फंसे 8 में से 4-मज़दूरों का पता लगा लिया गया है लेकिन उनके बचने की संभावना 1% है। उन्हें उम्मीद है कि रविवार शाम तक मज़दूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा। बकौल मंत्री, अन्य 4-मज़दूर टनल बोरिंग मशीन के नीचे फंसे हैं।