तेलंगाना में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस और डंपर की टक्कर में 20 लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक, रंगारेड्डी (तेलंगाना) में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं। जानकारी के अनुसार, एक रोडवेज़ बस व डंपर की आमने-सामने की टक्कर हुई है और डंपर में लदी बजरी टक्कर के बाद बस पर गिर गई थी। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।