तेलंगाना में सुरंग हादसे में 22-फरवरी से फंसे 8 श्रमिकों को बचाने के लिए राज्य सरकार रोबोट की मदद लेने पर विचार कर रही है। नगरकुरनूल के एसपी वैभव गायकवाड़ ने कहा, "हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं...एक चर्चा के दौरान रोबोट का इस्तेमाल करने का भी मुद्दा उठा। हम उस विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं।"