तेल-गैस की किल्लत से बचने के लिए सरकार लेकर आई मेगा प्लान
मनीकंट्रोल ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के पास कच्चे तेल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस का 60-दिनों का स्टॉक है। बकौल रिपोर्ट, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तीनों के रणनीतिक भंडारों का आकलन करने और भंडारण क्षमता बढ़ाने के उपाय सुझाने के लिए टास्क फोर्स गठित की है।