तालिबानी मंत्री से मुलाकात के बाद भारत का बड़ा फैसला, काबुल में खुलेगा भारतीय दूतावास

भारत ने तालिबान शासित अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दूतावास शुरू करने का ऐलान किया है। तालिबानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी संग मुलाकात में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि काबुल में मौजूद टेक्निकल मिशन को भारतीय दूतावास का दर्जा मिलेगा। गौरतलब है, काबुल में भारत का उच्चायोग है लेकिन वह दूतावास में नहीं बदल पाया था।