तालिबानी हमले के 13 साल बाद पहली बार पाकिस्तान स्थित 'घर' पहुंचीं मलाला यूसुफज़ई

पाकिस्तान की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई करीब 13 साल बाद बुधवार को पहली बार अपने गृहनगर पहुंचीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाला हेलीकॉप्टर से खैबर-पख्तूनख्वा के शांगला पहुंचीं और वहां पर अपने परिजन से मुलाकात की व उस कब्रिस्तान का भी दौरा किया जहां उनके पुरखों को दफनाया गया था। मलाला ने इस यात्रा की तस्वीर शेयर की है।