अफगानिस्तान में तालिबान के शीर्ष नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा से अनबन के बीच गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सरकार की नीतियों खासकर महिलाओं की शिक्षा और विदेश नीति पर असहमति जताई। बकौल रिपोर्ट्स, हक्कानी का मानना है कि महिलाओं की शिक्षा और नरम विदेश नीति से तालिबान को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल सकती है।