'द गार्डियन' और स्पेनिश अखबार 'एल पाइस' की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान ने सरकारी कर्मचारियों-स्वास्थ्यकर्मियों को दस्तावेज़ों व मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं के नाम इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है। इसके बजाय सभी को 'बीबी' कहने का निर्देश दिया गया है। वहीं, कुछ महिलाओं को 'बकरी'/'गाय' जैसे अपमानजनक नामों से भी पुकारा गया है।