तालिबान ने भारत में किसे बनाया अपना पहला राजनायिक, दोनों देशों के लिए क्या मायने?

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने नूर अहमद नूर को भारत स्थित नई दिल्ली दूतावास में अपना राजनायिक नियुक्त किया है। 2021 में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार कोई अफगान राजनायिक औपचारिक तौर पर भारत में कार्यभार संभालने पहुंचा है। उनकी नियुक्ति भारत और अफगानिस्तान के बीच कूटनीतिक रिश्ते की नई शुरुआत का संकेत है।