बिहार सरकार ने जलजमाव वाली चौर भूमि को उपजाऊ बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए ‘मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना’ शुरू की है। इससे तालाब निर्माण और भूमि विकास पर किसानों को 50% व उद्यमियों को 40% सब्सिडी मिलेगी। लाभार्थी मत्स्य पालन, कृषि व बागवानी से जुड़ने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।