तौलिये के किनारों पर बनी सजावटी पट्टियों को 'डॉबी बॉर्डर' कहते हैं। अमेरिकी टॉवल होलसेलर टॉवल हब के मुताबिक, यह पट्टी तौलिए के रेशों को उखड़ने से बचाती है, अवशोषण क्षमता को बेहतर बनाती है और तौलिए को पेशेवर व पॉलिश्ड लुक देती है। डॉबी बॉर्डर तौलिए को बार-बार धोने और इस्तेमाल करने पर भी जैसा-का-तैसा बनाए रखता है।