inshorts

तेल-शैम्पू बनाने वाली कंपनी पर IT डिपार्टमेंट का सर्वे; निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपए

देशभर में हुई आयकर विभाग की कार्रवाई में बुधवार को पैराशूट, सफोला और लिवॉन जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली FMCG कंपनी मैरिको लिमिटेड के कार्यालयों पर भी सर्वे ऐक्शन की प्रक्रिया शुरू की गई। इससे कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 1.40% गिरकर ₹713 पर आ गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गिरावट से निवेशकों को करीब ₹13 करोड़ का नुकसान हुआ।