तेल हो गया फेल! सोना बना नया पैमाना, जानें RBI गवर्नर ने क्या दिया संकेत

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है, "शायद अब सोने की कीमतें वैसे ही मूवमेंट दिखा रही हैं, जो कभी क्रूड ऑयल करता था। यह ग्लोबल अनसर्टेनिटी का बैरोमीटर बन चुका है।" हालांकि, उन्होंने वर्तमान वैश्विक आर्थिक माहौल के मद्देनज़र निवेशकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी। गौरतलब है, सोने की कीमतों में लगातार सातवें हफ्ते तेज़ी देखी गई।