इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा की मैच जिताऊ पारी के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव उनके आगे नतमस्तक हो गए जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। तिलक ने भी सूर्यकुमार के सम्मान में अपनी सिर झुकाया। एक X यूज़र ने तस्वीर पर कमेंट किया, "भारतीय क्रिकेटर का शानदार पल।" एक अन्य ने लिखा, "टीम बॉन्डिंग।"