धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता तुलसी पूर्व जन्म में वृंदा थीं। भगवान विष्णु ने उन्हें तुलसी के रूप में प्रतिष्ठित होने का वरदान दिया था जिसके बाद से तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराने की परंपरा शुरू हुई। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।