तुलसी विवाह पर भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप की तुलसी संग विवाह कराने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी की पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए, तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए, चावल नहीं खाना चाहिए और अपशब्द नहीं कहना चाहिए। इसके साथ ही धन की बर्बादी नहीं करनी चाहिए और बड़े-बुज़ुर्गों व महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए।