तीसरी के छात्र के हमले में घायल हुई बच्ची अस्पताल से लौटी घर, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत
पंचकूला के स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा किए गए हमले में घायल हुई 6 साल की बच्ची PGI चंडीगढ़ से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई है। बच्ची की वापसी पर परिवार और स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया। बच्ची के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट/टांके होने के कारण उसका इलाज/देखभाल जारी रहेगी।