तीसरी तिमाही में नायका का मुनाफा 61% बढ़कर हुआ ₹26 करोड़

नायका की पेरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 61% बढ़कर ₹26.12 करोड़ हुआ है। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹17.5 करोड़ था। कंपनी ने एक तिमाही पहले ₹13 करोड़ मुनाफा दर्ज किया था।