रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹3,298.35 करोड़ का घाटा हुआ है जबकि पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को ₹421.17 करोड़ का घाटा हुआ था। वहीं, कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर ₹5,129.07 करोड़ हो गई जो पिछले साल इसी अवधि में ₹4,717 करोड़ थी।