गारमेंट्स और अपैरल्स सेक्टर की कंपनी एसबीसी एक्सपोर्ट्स ने अपने शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर देने का एलान किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट 10 मार्च है। कंपनी ने इससे पहले 2022 और 2024 में बोनस शेयर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 15,87,30,000 बोनस शेयर जारी करेगी और शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है।