तीसरी मंज़िल से गिरकर मज़दूर की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा
उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले के जयपुरिया स्कूल में हुए हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है जिसमें एक मज़दूर तीसरी मंज़िल से नीचे गिरता हुआ नज़र आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पेंट कर रहे शख्स का बैलेंस बिगड़ गया जिसके बाद वह नीचे गिर गया। मज़दूर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।