तीसरे वनडे में विराट कोहली ने पी खास ड्रिंक, वायरल हुआ वीडियो
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह छोटी सी बोतल से कुछ पीकर अजीब सा मुंह बनाते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यह पिकल जूस (अचार का रस) था जो कई बार खिलाड़ी क्रैम्प्स से बचने के लिए पीते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।