तिहाड़ जेल से अफज़ल गुरु व मकबूल भट्ट की कब्रें हटाने को लेकर की गई मांग, HC में याचिका दायर
दिल्ली के तिहाड़ जेल परिसर से आतंकवादी मोहम्मद अफज़ल गुरु और मकबूल भट्ट की कब्रों को हटाकर गुप्त स्थान पर स्थानांतरित करने को लेकर विश्व वैदिक सनातन संघ ने मांग की है। संघ ने दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दावा किया है कि जेल में इन कब्रों का मौजूद होना और उन्हें बनाए रखना अवैध व असंवैधानिक है।