तेज़ तूफान में खून की तरह लाल हुआ ग्रीस का आसमान, लोग बोले- क्या यह दुनिया का अंत है?
ग्रीस के क्रीट और सेंटोरिनी में 'ऐरमिनियो' तूफान के दौरान आसमान खून जैसा लाल दिखने लगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सहारा रेगिस्तान की धूल करीब 100 किमी/घंटा से भी तेज़ रफ्तार से भूमध्यसागर पार कर इन शहरों में पहुंची थी जिससे नज़ारा बेहद डरावना हो गया। तेज़ हवाओं के कारण विज़िबिलिटी घट गई। लोगों ने इसे दुनिया का अंत बताया है।