तेज़ रफ्तार BMW कार मुंबई में पुल से 75 फीट नीचे गिरी, 3 छात्रों की हुई मौत
मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार को तेज़ रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से 75-फीट नीचे गिर गई। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ और इसमें 3 छात्रों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज़ रफ्तार के कारण ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया था। BMW बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।