तकनीकी गड़बड़ी से CUET-UG परीक्षा पूरी नहीं कर पाने वाले छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका: NTA
NTA ने शनिवार को कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण CUET-UG परीक्षा में हुई देरी के बाद बयान जारी किया। एजेंसी ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने 30-मई को शिफ्ट-1 में बायोमेट्रिक-रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा केंद्र पर मौजूद थे लेकिन तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।