IMF के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था फ्रांस तकनीकी मंदी की चपेट में आ गई है। दरअसल, फ्रेंच गवर्नमेंट द्वारा तीसरी तिमाही के GDP आंकड़ों में संशोधन के बाद अर्थव्यवस्था में 0.2% की गिरावट दर्ज की गई जबकि पहले यह अनुमान 0.1% था। गौरतलब है, फ्रांस की GDP पिछले साल के अंत से लगातार हर तिमाही में घटी है।