कनाडा की अर्थव्यवस्था 2026 की पहली तिमाही में 0.1% सिकुड़ गई जिससे देश लगातार दूसरी तिमाही में आर्थिक गिरावट दर्ज करने के कारण तकनीकी मंदी में पहुंच गया है। हालांकि, तिमाही आधार पर GDP में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि पिछली तिमाही में गिरावट दिखी थी। बकौल विशेषज्ञ, व्यापारिक अनिश्चितता, टैरिफ असर और निवेश में सुस्ती ने अर्थव्यवस्था पर दबाव डाला है।