भारतीय वायुसेना के चेतक हेलीकॉप्टर की गुरुवार को पुणे (महाराष्ट्र) स्थित बारामती हवाई क्षेत्र में एहतियाती लैंडिंग कराई गई। वायुसेना के पीआरओ विंग कमांडर आशीष मोघे ने बताया, "तकनीकी खराबी की सूचना मिलने पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई और चालक दल व हेलीकॉप्टर दोनों सुरक्षित हैं।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.30 बजे के करीब यह घटना हुई।