तगड़ी छंटनी के बाद Microsoft फिर करेगी नई हायरिंग, CEO सत्य नडेला ने दिए संकेत
माइक्रोसॉफ्ट छंटनी के कई राउंड्स में 15,000 से अधिक कर्मचारियों को निकालने के बाद एक बार फिर नई हायरिंग करने पर विचार कर रही है। कंपनी के CEO सत्य नडेला ने एक पॉडकास्ट में कहा कि कंपनी के कर्मचारियों की संख्या फिर से बढ़ेगी लेकिन यह एआई से पहले की तुलना में 'अधिक स्मार्ट और अधिक लाभकारी' तरीके से होगा।